उत्तराखंडः हल्द्वानी के बाद अब पिथौरागढ़ में खाकी पर लगा दाग, नशे में धुत पुलिसकर्मी पर लगा छेड़छाड़ आरोप…

खबर शेयर करें

Pithoragadh News: उत्तराखंड की मित्र पुलिस लगातार चर्चाओं में है। एक दिन पहले ही हल्द्वानी में एक छात्रा और महिला से पुलिसकर्मी ने छेड़छाड़ की थी। यह मामला शांत नहीं हुआ था कि अब पिथौरागढ़ में एक पुलिसकर्मी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यह वीडियो कनालीछीना महोत्सव का बताया जा रहा है। जिसमें एक पुलिस कर्मी शराब के नशे मेें पहुंच गया। वीडियो में स्थानीय लोग ये कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि नशे में धुत होकर पुलिस कर्मी महिला से छेड़खानी कर रहा था। आगे पढ़िये…

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: DPS हल्द्वानी ने प्रज्ज्वलित की वार्षिक खेल प्रतिभा की लौ

बता दें कि कनालीछीना में चल रहे महोत्सव की आखिरी शाम शराब के नशे में धुत एक पुलिस कर्मी को लेकर महोत्सव में अफरातफरी मच गई। लोगों ने जवान का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय लोगों ने पुलिस कर्मी पर महिला से छेड़खानी का भी आरोप लगाया है। आगे पढ़िये…

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: विधायक सुमित हृदयेश ने किया जीते हुए पार्षदों का स्वागत

वायरल वीडियो में पुलिस का एक जवान एक महिला की दुकान में बैठा हुआ दिख रहा है। मेले में सुरक्षा व्यवस्था की जगह महिला की दुकान पर पुलिस कर्मी के बैठे होने से युवाओं में आक्रोश फैल गया। जब युवाओं ने पुलिस कर्मी से ड्यूटी छोड़कर महिला की दुकान पर बैठने का कारण पूछा तो जवान खाना खाने के लिए बैठे होने का इशारा करता दि ख रहा है, वह नशे में होने के चलते बोल नहीं पा रहा था।स्थानीय लोग वीडियो में ये भी कहते सुनाई दे रहे हैं कि पुलिसकर्मी महिला से छेड़खानी कर रहा था। सूचना के बाद कुछ पुलिस जवान मौके पर पहुंचे और उसे ले गये। इस दौरान लोग उसके मेडिकल कराने की मांग करते दिखे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

जीवन राज (एडिटर इन चीफ)

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।