Uttarakhand: अनंत अंबानी की प्री-वेडिंग में दिखा पहाड़ी अंदाज, पिछौड़ा और गलोबंद पहन पहुंची साक्षी धौनी…

खबर शेयर करें

Ambani-Radhika Merchant Pre-Wedding Party: पहाड़ के युवा भले ही दूसरे प्रदेशों में अपने रोजगार को लेकर बसें हो, लेकिन पहाड़ की संस्कृति और रीति-रिवाजों को वह हमेशा ही आगे रखते है। मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की प्री वेडिंग सैरमनी में दुनिया भर से सेलिब्रिटी आए हुए हैं। गुजरात के जामनगर में बॉलीवुड से लेकर क्रिकेट सितारों का जमावड़ा लगा हुआ है।भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अनंत अंबानी की प्री वेडिंग में अपनी पत्नी साक्षी धोनी के साथ पहुंचे हुए हैं। महेंद्र सिंह धोनी के अलावा सचिन तेंदुलकर रोहित शर्मा जैसे बड़े नाम भी इस लिस्ट में शामिल हैं। भारत ही नहीं बल्कि दूसरे देशों से भी कई क्रिकेटरों ने इस प्री वेडिंग में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: श्री आँवलेश्वर महादेव मंदिर में वार्षिकोत्सव व बसंतोत्सव पर्व पर भक्तिमय हुआ वातावरण

वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी धोनी के साथ डांडिया खेलते हुए नजर आए। एक फोटो खूब वायरल हो रहा है जिसे उत्तराखंड के लोग काफी पसंद कर रहे हैं। ये फोटो भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी का है। अनंत अंबानी की शादी में पहुंची साक्षी ने उत्तराखंड का पिछौड़ा और गुलबंद पहना है। ये पहली बार नहीं है, जब साक्षी धोनी उत्तराखंड के लोक परिधान पहने किसी कार्यक्रम में पहुंची हों। साक्षी कई मौको पर ऐसा कर चुकी हैं। वो तमाम त्योहारों में भी उत्तराखंड से जुड़ी तस्वीरें साझा करती है। एक बात तो साफ है दुनिया के सबसे अमीर आदमी के बेटे की शादी में भी पहाड़ी रंग घुल गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: गणतंत्र दिवस पर उत्तराखंड की झांकी को मिला तृतीय स्थान

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का इस तीन दिन के फंक्शन में पहुंचना कई लोगों को हैरान कर गया। बेहद पर्सनल लाइफ जीने वाले धोनी भीड़-भाड़ से दूर रहते हैं, लेकिन लगता है कि अंबानी परिवार की चकाचौंध और भव्य आयोजन उन्हें आकर्षित कर गई। पत्नी साक्षी के साथ धोनी ने पूरे इवेंट में जमकर पोज दिए और इस दौरान यह कपल हमेशा- सजा-धजा नजर आया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: (बड़ी खबर)-महाकुंभ भगदड़ में जीतपुर नेगी के 16 लोग फंसे, एक लापता

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

जीवन राज (एडिटर इन चीफ)

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।