UGC NET 2023 : यूजीसी परीक्षा की तारीख घोषित, देखें नोटिफिकेशन…

खबर शेयर करें

UGC NET 2023 Notification: राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए अच्‍छी खबर है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की ओर से आयोजित की जाने वाली विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (UGC NET) के दिसंबर 2022 सत्र के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया।

विश्‍वविद्यालय अनुदान आयोग के अध्‍यक्ष एम जगदीश कुमार ने यूजीसी नेट दिसंबर 2022 सेशन के लिए कार्यक्रम की जानकारी साझा करते हुए बताया कि परीक्षा के लिए आवेदन 29 दिसंबर से किए जा सकेंगे। उम्‍मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 17 जनवरी 2023 है।


एजेंसी की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, परीक्षा का आयोजन 21 फरवरी से 10 मार्च 2023 तक देशभर में बनाए विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। आवेदन किए उम्मीदवारों के परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए आवंटित परीक्षा शहर और तारीख की जानकारी फरवरी के पहले सप्ताह में जारी की जाएगी। वहीं, उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र फरवरी से दूसरे सप्ताह में जारी किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल: मंत्री राम सिंह कैड़ा का दौरा, ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश

ऐसे में जो उम्मीदवार यूजीसी नेट दिसंबर 2023 सेशन में सम्मिलित होना चाहते हैं, एनटीए के यूजीसी नेट परीक्षा पोर्टल ugcnet.nta.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया के अंतर्गत उम्मीदवार को पहले पंजीकरण कराना होगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।