लालकुआं: (हेमा हत्याकांड)-साहब बार-बार शादी का दबाव बना रही थी दो बच्चों की मां, बदनामी के डर से कर दी हत्या

खबर शेयर करें

Pahad Prabhat News Haldwani: लालकुआं के एक होटल में महिला की गला दबाकर हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए महिला के मित्र को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया हत्यारोपी 65 वर्षीय पान सिंह अधिकारी द्वाराहाट जिला अल्मोड़ा का रहने वाला है। पुलिस ने आज इस हत्याकांड से पर्दा उठा दिया।

आरोपी ने बताया कि मृतक महिला लालकुआं बिंदुखत्ता निवासी महिला मित्र हेमा के साथ पिछले दो दिनों से होटल में ठहरा था। इस दौरान शराब के नशे में दोनों के बीच विवाद हुआ तो उसे गुस्सा आ गया और महिला के पेट में लात मार दी। इसके बाद गुस्से में उसने आकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।

Ad

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतक हेमा से उसका काफी दिनों से दोस्ती थी और उससे शादी का दबाव बना रही थी। उसकी पत्नी पहले ही मर चुकी है जबकि उसके बच्चे भी हैं , जिनकी शादियां हो चुकी है। समाज में बदनामी के चलते उससे शादी नहीं कर रहा था जिसके लिए हेमा उस पर बार-बार शादी के लिए दबाव डाल रही थी और मजबूरन हत्या करनी पड़ी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।