T20 World Cup: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, जडेजा के बाद ये स्टार खिलाड़ी हुआ टी-20 विश्व कप से बाहर

खबर शेयर करें

T20 World Cup 2022: आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह गुरुवार स्ट्रेस फ्रैक्चर के कारण 29 सितंबर 2022 को टी20 विश्व कप से बाहर हो गए। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि बुमराह को स्ट्रेस फ्रैक्चर है। वह महीनों तक एक्शन से बाहर हो सकते हैं। घुटने की सर्जरी से उबर रहे रविंद्र जडेजा के बाद बुमराह दूसरे सीनियर स्टार खिलाड़ी हैं जो टी20 विश्व कप के लिए चुनी गई टीम इंडिया से बाहर हो गए हैं। 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो टी20 मैच खेलने वाले जसप्रीत बुमराह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के पहले मैच के लिए टीम के साथ तिरुवनंतपुरम नहीं गए थे। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने पीटीआई से बातचीत में बताया क कि बुमराह पीठ दर्द की गंभीर समस्या से परेशान हैं और उन्हें लगभग छह महीने तक टीम से बाहर रहना पड़ सकता है.

भारत की तरफ से टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का एक्शन देखने को नहीं मिलेगा। बैक स्ट्रेस फ्रैक्चर की वजह से वो इस अहम टूर्नामेंट से बाहर हो गए और अगले छह महीनों तक वो क्रिकेट के मैदान पर नजर नहीं आएंगे। अब बुमराह की जगह साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए मो. सिराज को भारतीय टीम में शामिल किया जा सकता है। 

यह भी पढ़ें 👉  56 गेंदों में 110 रन! प्रभसिमरन के तूफान से बठिंडा चारों खाने चित

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।