UPSC में चंपावत के अनुज पंत का परचम, 69वीं रैंक हासिल, मुख्यमंत्री धामी ने फोन कर दी बधाई

खबर शेयर करें

देहरादून/चंपावत। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की प्रतिष्ठित परीक्षा में उत्तराखण्ड के चंपावत जनपद के युवक अनुज पंत ने 69वीं रैंक हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दूरभाष पर वार्ता कर उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

अनुज पंत जनपद चंपावत के बाराकोट विकासखंड के झूलापे गांव के निवासी हैं। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि संघ लोक सेवा आयोग जैसी कठिन और प्रतिष्ठित परीक्षा में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करना बेहद गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि अनुज पंत का भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयन प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणादायी है और उनकी इस सफलता से न केवल चंपावत बल्कि पूरे उत्तराखण्ड का मान बढ़ा है।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि अनुज पंत अपनी प्रतिभा, परिश्रम और समर्पण के बल पर प्रशासनिक सेवा में उत्कृष्ट कार्य करते हुए देश और प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को बेहतर अवसर प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है, ताकि राज्य की प्रतिभाएं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी क्षमता का परचम लहरा सकें।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में ‘विजडम एकेडमी’ का भव्य शुभारंभ, आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कारों पर रहेगा विशेष फोकस

इस अवसर पर अनुज पंत ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के प्रोत्साहन से उन्हें आगे भी देश सेवा के लिए और अधिक प्रेरणा मिलेगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।