अभिषेक का बवंडर: विराट कोहली को पछाड़ा, तोड़ा गुरु युवराज सिंह का रिकॉर्ड

खबर शेयर करें

न्‍Abhishek Sharma : यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज के पहले टी20 में भारतीय टीम टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी। नागपुर में भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही और टीम ने 2 ओवर में 2 विकेट गंवा दिए। दूसरी ओवर में संजू सैमसन और तीसरे ओवर में ईशान किशन कैच आउट हुए। हालांकि, ओपनर अभिषेक शर्मा ने दूसरे छोर से प्रहार करना जारी रखा। अभिषेक ने पहले छक्‍कों और फिर चौकों की लाइन लगा दी। इस दौरान अभिषेक शर्मा ने अपने गुरु और मेंटॉर युवराज सिंह का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।

युवराज से ज्‍यादा सिक्‍स 

अभिषेक शर्मा अब टी20 इंटरनेशनल में युवराज सिंह से ज्‍यादा सिक्‍स लगाने वाले भारतीय बैटर बन गए हैं। उन्‍होंने करियर की शुरुआत में ही युवराज को पछाड़ दिया है। युवराज ने अपने करियर में खेले 58 टी20 इंटरनेशनल की 51 पारियों में 74 सिक्‍स लगाए थे। वहीं अभिषेक 34वें मैच में ही उनके आगे निकल गए। शर्मा जी ने टी20 इंटरनेशनल की 33 पारियों में अब तक 81 सिक्‍स लगा दिए हैं।

T20Is में सबसे ज्‍यादा सिक्‍स

  • रोहित शर्मा: 205
  • सूर्यकुमार यादव: 155
  • विराट कोहली: 124
  • हार्दिक पांड्या: 106
  • केएल राहुल: 99
  • अभिषेक शर्मा: 81
  • युवराज सिंह: 74

सिक्‍स के साथ खोला खाता

अभिषेक शर्मा ने अपना खाता सिक्‍स के साथ खोला। पहले ओवर की आखिरी गेंद पर उन्‍होंने सिक्‍स लगाया। दूसरे और तीसरे ओवर में भारत को 2 झटके लगे। ऐसे में चौथे ओवर में वह खामोश रहे। 5वें ओवर में भारतीय सलामी बल्‍लेबाज ने 2 सिक्‍स लगा दिए। छठे ओवर में भी अभिषेक ने 1 छक्‍का जड़ा। अभिषेक शर्मा अपने डेब्यू के बाद से पहले 6 ओवरों में सबसे अधिक टी20I छक्के लगाने वाले बैटर हैं।

  • 49- अभिषेक शर्मा 
  • 28- साहिबजादा फरहान 
  • 25- ब्रायन बेनेट 
  • 24- शाई होप 
यह भी पढ़ें 👉  IPL 2026: 9 छक्के, 4 चौके, 37 गेंद में 93 रन, प्रियांश आर्य का तूफान का

8 छक्‍के लगाए

अभिषेक शर्मा की पारी की बात करें तो वह शतक से चूक गए हैं। उन्‍होंने 240 की स्‍ट्राइक रेट से बल्‍लेबाजी की और 35 गेंदों पर 84 रन की धुंआधार पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्‍होंने 5 चौके और 8 छक्‍के लगाए। ईशा सोढी की गेंद पर काइल जैमीसन ने अभिषेक का कैच लिया।

यह भी पढ़ें 👉  IPL 2026: 9 छक्के, 4 चौके, 37 गेंद में 93 रन, प्रियांश आर्य का तूफान का

विराट कोहली को पीछे छोड़ा

अभिषेक शर्मा ने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। विराट कोहली ने अपने टी-20 करियर में 5000 रन 167 पारी में बनाए थे। अभिषेक ने आज से पहले तक खेलीं 164 पारियों में 4918 रन बनाए थे। आज 82 रन बनाते ही उनके टी20 क्रिकेट 5000 रन पूरे हो गए। भारत की ओर से सबसे तेज  5000 टी20 रन बनाने का रिकॉर्ड केएल राहुल के नाम है। केएल ने 143 पारी में 5000 टी20 रन पूरे किए थे। इस लिस्‍ट में दूसरे नंबर पर शुभमन गिल (154) हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।