हल्द्वानी: दिल्ली की महिला पर्यटक से दुष्कर्म का प्रयास, टैक्सी चालक दीपक बोरा गिरफ्तार, ऐसी बची महिला

खबर शेयर करें

हल्द्वानी: नैनीताल जिले में महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म के प्रयास और लूट की घटना का पुलिस ने तेजी से खुलासा करते हुए आरोपी टैक्सी चालक को 10 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया।

जानकारी के अनुसार 05 मार्च 2026 को एक महिला पर्यटक दिल्ली से देहरादून होते हुए बस से हल्द्वानी पहुंची। इसके बाद वह ऑटो से काठगोदाम आई और वहां से नैनीताल जाने के लिए एक टैक्सी किराए पर ली। रात में काठगोदाम से नैनीताल के लिए रवाना होने के दौरान करीब 01:30 बजे वल्दियाखान के पास टैक्सी चालक ने वाहन को नैनीताल ले जाने के बजाय पटवाधांगर की सुनसान सड़क की ओर मोड़ दिया।

महिला द्वारा विरोध करने पर चालक ने वाहन रोककर उसके साथ बदसलूकी, मारपीट करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया और उसका मोबाइल फोन लूट लिया, ताकि वह किसी को सूचना न दे सके।

06 मार्च की सुबह स्थानीय लोगों की मदद से पीड़िता ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सुरक्षित करते हुए फोरेंसिक टीम से निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : उत्तराखण्ड मुक्त विवि की ग्रीष्मकालीन परीक्षाएँ शुरू

पीड़िता की तहरीर के आधार पर थाना तल्लीताल में मामला दर्ज किया गया। पुलिस टीम ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों, वाहन संख्या UK04TB 5500 (वैगनआर) तथा वाहन में लगे जीपीएस सिस्टम की मदद से जांच करते हुए आरोपी दीपक सिंह बोरा को पाइन्स-भवाली रोड से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर पीड़िता का लूटा हुआ Vivo Y100 मोबाइल फोन बरामद कर लिया है तथा घटना में प्रयुक्त वाहन को भी कब्जे में ले लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : कल्पना बोरा के नेतृत्व में कोतवाली पहुंचीं महिला कार्यकर्ता, आपत्तिजनक टिप्पणियों पर दी तहरीर

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी ने कहा कि घटना को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम गठित की गई और 10 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि नैनीताल में महिलाओं और पर्यटकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा ऐसे अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।