T20 World Cup 2022: सूर्या ने छक्का लगाते ही युवराज की बराबरी रिजवान से आगे निकले, टी20 में बनाया खास रिकॉर्ड…

खबर शेयर करें

T20 World Cup 2022: नीदरलैंड के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा और खास तौर पर रोहित शर्मा का लय में लौटना भारतीय टीम के हित में रहा। हालांकि इस मैच में रोहित शर्मा, विराट कोहली ने भी काफी अच्छी पारी खेली थी, लेकिन सूर्यकुमार यादव अपनी पारी के दम पर प्लेयर आफ द मैच का खिताब जीतने में सफल रहे। रोहित शर्मा ने इस मैच में 39 गेंदों पर 53 रन बनाए जबकि विराट कोहली ने 44 गेंदों पर नाबाद 62 रन की पारी खेली जबकि सूर्यकुमार यादव ने 25 गेंदों पर एक छक्का और 7 चौकों की मदद से नाबाद 51 रन की पारी खेली थी।  इसके बाद सूर्यकुमार ने पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान को पीछे छोड़ दिया है.

इससे पहले मोहम्मद रिजवान ने इस साल 19 पारियों में 51.56 के शानदार औसत के साथ 825 रन बनाकर स्कोरिंग चार्ट में शीर्ष पर थे. अब सूर्यकुमार यादव ने 25 पारियों में एक शतक सहित 41.28 की औसत से 867 रन बना लिये हैं. इसके बाद सूर्यकुमार आईसीसी टी20 रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज होने को तैयार हैं. हालांकि इस समय मोहम्मद रिजवान ही शीर्ष पर है. सूर्यकुमार डेवोन कॉनवे के बाद तीसरे नंबर पर हैं.

Ad Ad

सूर्यकुमार यादव भारतीय क्रिकेट में सूर्य की तरह से चमक रहे हैं और टीम के लिए शानदार पारियां खेल रहे हैं। आयरलैंड के खिलाफ खेली उनकी नाबाद अर्धशतकीय पारी के लिए प्लेयर आफ द मैच का खिताब दिया गया था। सूर्यकुमार यादव ने टी20 वर्ल्ड कप में अपना पहला अर्धशतक भी इसी मैच में लगाया। 

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट की बात करें तो ये 7वां मौका था जब उन्हें मैन आफ द मैच का खिताब दिया गया। वहीं युवराज सिंह ने भी इतनी ही बार टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में मैन आफ द मैच का खिताब जीता था। अब सूर्यकुमार यादव ने युवराज सिंह की बराबरी कर ली। भारत की तरफ से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार मैन आफ द मैच खिताब जीने वाले बल्लेबाज विराट कोहली हैं जिन्होंने 14 बार ये कमाल किया है जबकि रोहित शर्मा को 12 बार ये उपलब्धि अपने नाम की है और दूसरे नंबर पर हैं। अब सूर्यकुमार यादव और युवराज सिंह संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर आ गए हैं जबकि चहल ने ये कमाल 5 बार किया है। 

T20I में सबसे ज्यादा मैन आफ द मैच जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी-

14 बार – विराट कोहली

12 बार – रोहित शर्मा

7 बार – युवराज सिंह

7 बार – सूर्यकुमार यादव

5 बार – युजवेंद्रा चहल

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।