सोमेश्वर: भाजपा मंडल प्रभारी मेहता पहुंचे सोमेश्वर, विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर बनाई ये रणनीति

खबर शेयर करें

Pahad Prabhat News Someshwar: शनिवार को मंडल प्रभारी सुरेंद्र मेहता सोमेश्वर विधायक आवास पर पहुंचे। इस मौकेे पर उन्होंने मंडल के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में पार्टी को 2022 के विधानसभा चुनावों में विजयी बनाने पर मंथन किया गया। मंडल प्रभारी सुरेंद्र मेहता ने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकताओं से हर बूथ लेवल पर जनता तक केंद्र एव राज्य सरकार के कार्यों को पहुंचना है।

इस दौरान प्रभारी ने सभी कार्यकताओं को अनुशासन और मेहनत से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कह कि पार्टी सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान करती है। बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं को 2022 के लिए मेहनत करने का संकल्प लिया। इस दौरान बैठक में जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र कैड़ा, पूर्व मंडल अध्यक्ष खडक़ सिंह नेगी, पूर्व मंडल अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र जोशी, मंडल महामंत्री चंदन बिष्ट, उमेश मेहरा, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, युवा मोर्चा अध्यक्ष नरेंद्र नेगी, महिला मोर्चा अध्यक्ष लता पंत, शंकर मेहरा सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।