हल्द्वानी:;राजपुरा इंटर कॉलेज में एसएमसी और अभिभावक संघ का गठन

खबर शेयर करें

Haldwani News:राजपुरा इंटर कॉलेज में स्कूल मैनेजमेंट कमेटी (एसएमसी) और अभिभावक संघ का गठन किया गया। इस अवसर पर मुन्नी देवी को अभिभावक संघ का अध्यक्ष चुना गया, जबकि श्रीमती सपना को कोषाध्यक्ष और सागर रौतेला को संयुक्त मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।

एसएमसी के अध्यक्ष पद पर शिवानी गुप्ता को चुना गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी जायसवाल, पार्षद प्रीति आर्या एवं डॉ. सोहन सिंह मझेला मौजूद रहे। उन्होंने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं अभिभावकों का माला पहनाकर स्वागत किया और उन्हें संबोधित किया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य नवीन पुजारी, गौरव सिंह कार्की, गणेश चंद्र कांडपाल, डॉ. धर्मेंद्र पनेरु, राकेश कुमार जोशी, राकेश टम्टा, राजेंद्र गिरी, दीपा जोशी, लवलता जोशी, बबीता जोशी समेत अनेक अभिभावक उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल महिला मोर्चे के प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन, बारह महीने-बारह रोजगार योजना शुरू

कार्यक्रम का संचालन हेमचंद्र पांडे ने किया।
प्रधानाचार्य नवीन पुजारी ने बताया कि इस मौके पर विद्यालय में प्रवेशोत्सव भी बड़े धूमधाम से मनाया गया। बच्चों को खीर वितरित की गई और पुरस्कार देकर उन्हें सम्मानित भी किया गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।