हल्द्वानी: एपीएस में हुआ राज्यस्तरीय महिला फुटबॉल टीम के लिए चयन सत्र

खबर शेयर करें

Haldwani News: आज उत्तराखंड राज्य फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा राज्यस्तरीय महिला फुटबॉल टीम के लिए आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल, लामाचौड़ के खेल मैदान में ओपन कैटेगिरी के तहत नैनीताल जिले की महिला टीम के लिए चयन सत्र आयोजित हुआ। इस सत्र में विद्यालय के साथ-साथ बाहर की महिला खिलाड़ियों ने भी भाग लिया। विद्यालय द्वारा पूर्व में भी इस प्रकार के कई चयन सत्र खिलाड़ियों की सुविधा के लिए विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित किये गए है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।