Govt Job 2023: इंडियन नेवी में इन पदों पर बंपर भर्ती, 10वीं, 12वीं व ग्रेजुएट को मौका…

खबर शेयर करें

INDIAN NAVY BHARTI 2023:  इंडियन नेवी में दसवीं, बारहवीं और ग्रेजुएशन पास उम्मीदवारों के लिए वेकेंसी निकाली गई है. जिसके तहत कुल 910 पदों पर भर्ती की जाएगी. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत आज यानी 18 दिसंबर 2023 को की जा चुकी है. इच्छुक उम्मीदवार इंडियन नेवी की ऑफिशियल वेबसाइट incet.cbt-exam.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

इंडियन नेवी में  होने जा रही भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2023 है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले इंडियन नेवी की ऑफिशियल वेबसाइट incet.cbt-exam.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इंडियन नेवी भर्ती के तहत कुल 910 पदों पर उम्मीदवार को नौकरी दी जाएगी. जिसमें चार्जमैन के कुल 42 पदों, सीनियर इलेक्ट्रिकल के कुल 142 पदों, सीनियर मैकेनिकल के कुल 26 पदों, सीनियर कंस्ट्रक्शन के कुल 29 पदों, सीनियर कार्टोग्राफी के कुल 11 पदों और सीनियर आर्मामेंट के कुल 50 पदों पर बहाली की जाएगी.

इस भर्ती के तहत चार्जमैन पोस्ट के लिए साइंस से ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए. सीनियर ड्राफ्टमैन पोस्ट के लिए उम्मीदवार दसवीं पास होना चाहिए. साथ ही संबंधित ट्रेड में आईआईटी की डिग्री भी होनी चाहिए. इसके अलावा सभी पदों के लिए तय किए गए योग्यता जानने के लिए नीचे दिए गए ऑफिशियल पीडीएफ लिंक पर क्लिक करें.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: जन आक्रोश महिला सम्मेलन, नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में गूंजे महिलाओं के स्वर

आवेदन करने के लिए यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें-direct link

इंडियन नेवी में होने वाली भर्ती के लिए पदों के हिसाब से उम्मीदवारों की उम्र 18 से 25 साल के बीच में होनी चाहिए. इसमें आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को कुल 295 रुपये का ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. वहीं एससी और एसटी उम्मीदवारों को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा.

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुरः नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदमः कल्पना

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।