रुद्रपुर: मेट्रोसिटी अस्पताल ने लगाया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, मरीजों ने उठाया लाभ…

खबर शेयर करें

RUDRAPUR NEWS: कुमाऊं से जाना-माना अस्पताल मेट्रोसिटी में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर शिविर में मेट्रोसिटी अस्पताल के श्वास रोग विशेषज्ञ डॉ मनदीप सिंह द्वारा रोगियों की जांच की गई। डॉ. मनदीप सिंह ने उन्हें उपचार के सुझाव दिये। शिविर में भारी संख्या में लोग अपने स्वास्थ्य जांच कराने पहुंचे।

जानकारी देते हुए मेट्रोसिटी अस्पताल के एमडी और श्वास रोग विशेषज्ञ डॉ मनदीप सिंह ने बताया कि अस्पताल मेें निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में शुगर की जांच, फेफड़ों की जांच आदि अत्याधुनिक मशीनों द्वारा की गई। लोगों ने निशुल्क शिविर का लाभ उठाया। वहीं लोगों ने भी अस्पताल के निशुल्क स्वास्थ्य विशिर की जमकर सराहना की। निशुल्क स्वास्थ्य शिविर सुबह10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चला जिसमें करीब 100 से अधिक मरीजों की जांच कर उनका उपचार भी किया गया। डॉ. मनदीप ने बताया कि आगे भी उनके अस्पताल में निशुल्क शिविर लगाये जायेंगे जिससे लोगों को लाभ मिल सकें।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।