रुद्रपुर: टाइटन कंपनी के सहयोग से मेट्रोसिटी हॉस्पिटल ने लगाया नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, मरीजों ने उठाया लाभ…

खबर शेयर करें

RUDRAPUR NEWS: आज रुद्रपुर दिनेशपुर स्थित टाइटन कंपनी के तत्वावधान मेट्रोसिटी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य की जांच को लेकर कई लोगों ने शिविर का लाभ उठाया। टाटा स्वयं सेवा द्वारा 5 सितंबर से 7 अक्टूबर तक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें से आज दिनेशपुर के रामबाग में मेट्रोसिटी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर ने अपना शिविर लगाया।

METROCITY HOSTPITAL RUDRAPUR

मेट्रोसिटी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के एमडी डॉ. मनदीप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अस्पताल द्वारा नि:शुल्क शिविर का आयोजन किया गया जिसमें करीब 150 से अधिक लोग पहुंचे। इस दौरान अस्पताल के कर्मचारियों द्वारा उनकी जांच की गई। शारीरिक जांच के अलाव आंखों की जांच भी निशुल्क की गई। साथ ही मरीजों को नि:शुल्क दवाईयां भी वितरित की गई। स्वास्थ्य शिविर सुबह 10 बजे से शुरू हुआ। डॉ. मनदीप सिंह ने बताया कि आगे भी अस्पताल द्वारा इसी तरह के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जायेगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।