उत्तराखंड: माणा हिमस्खलन में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, 14 और मजदूरों को बचाया

खबर शेयर करें

Chamoli News:चमोली जिले के माणा क्षेत्र में हुए हिमस्खलन में फंसे श्रमिकों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। बचाव कार्य शनिवार सुबह 7:30 बजे से पुनः शुरू किया गया। भारतीय सेना, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) और प्रशासन की संयुक्त टीम लगातार राहत कार्यों में जुटी हुई है।

आज सुबह सेना के जवानों ने हिमस्खलन स्थल से 14 और श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाला। इनमें से कई श्रमिक गंभीर रूप से घायल थे, जिन्हें तुरंत हेलीकॉप्टर की मदद से आर्मी चिकित्सालय ज्योर्तिमठ भेजा गया। घायलों को आवश्यक चिकित्सा सहायता प्रदान की जा रही है।

अब तक कुल 47 श्रमिकों का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया जा चुका है। रेस्क्यू ऑपरेशन में सेना के विशेषज्ञ दल, स्निफर डॉग्स और आधुनिक उपकरणों की मदद ली जा रही है। बर्फ के नीचे फंसे अन्य श्रमिकों की तलाश के लिए लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather: आज इन जिलों में तेज हवाएं चलने का यलो अलर्ट जारी

प्रशासन ने बताया कि बचाव कार्य में तेजी लाने के लिए अतिरिक्त बलों को भी तैनात किया गया है। स्थानीय लोग और स्वयंसेवी संगठन भी राहत कार्य में सहयोग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: गोलापार के मुर्गी फार्म मामले में प्रदूषण जांच के आदेश

मुख्यमंत्री ने रेस्क्यू ऑपरेशन पर नजर बनाए रखते हुए सभी श्रमिकों को जल्द से जल्द सुरक्षित बाहर निकालने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने परिजनों को धैर्य बनाए रखने की अपील की है और हरसंभव सहायता का भरोसा दिया है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और बचाव दल अन्य फंसे हुए श्रमिकों को जल्द से जल्द सुरक्षित निकालने के लिए प्रयासरत है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।