रामनगर: इस दिन से शुरू होंगी उत्तराखंड बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं…

खबर शेयर करें

Ramnagar News: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों में जुट गया है। आगामी 16 जनवरी से 15 फरवरी तक प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराएगा। फरवरी के अंतिम सप्ताह से बोर्ड की लिखित परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी।

शैक्षिक सत्र को नियमित करने के लिए इस साल उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं फरवरी में कराने की तैयारी है। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद भी बोर्ड परीक्षाएं जल्दी कराने की तैयारी में जुट गया है। बोर्ड सूत्रों की माने तो 20 मार्च 2024 तक 10वीं और 12वीं की लिखित परीक्षाएं संपन्न हो जाएंगी। बोर्ड इस बार 30 अप्रैल तक परीक्षाफल जारी करेगा। उत्तराखंड बोर्ड नए साल के सरकारी अवकाश कैलेंडर का इंतजार कर रहा है। अवकाश कैलेंडर जारी होते ही परीक्षा कार्यक्रम बोर्ड की ओर से जारी कर दिया जाएगा। उत्तराखंड बोर्ड के अपर सचिव वीपी सिमल्टी का कहना है कि 16 जनवरी से 15 फरवरी तक प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराई जाएंगी। साल का नया कैलेंडर जारी होते ही परीक्षा तिथि घोषित की जाएगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।