रामनगर: चिलम पीने को नहीं दी तो कर दी चन्द्रसेन की हत्या, ऐसे खुला राज

खबर शेयर करें

Pahad Prabhat News Nainital: रामनगर में हुए हत्याकांड का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। नशा ही युवक की हत्या की वजह बना। पीने को चिलम नहीं मिलने से भड़के युवक ने ही पत्थर से सिर कुचलकर हत्या की थी। आज युवक को पुलिस नेे साक्ष्यों के गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

बता दे कि रविवार को कोसी नदी बाइपास पुल के समीप मंदिर परिसर में मोहल्ला गुलरघट्टी नई बस्ती निवासी चंद्रसेन कश्यप उर्फ चांद पुत्र सीताराम कश्चप की सिर पर पत्थर मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या की वजह पुलिस नशे को ही मानकर चल रही थी। जिसके बाद पुलिस की जांच में मोहल्ला बंबाघेर निवासी सौरभ चंद्रा का नाम हत्या की वारदात में सामने आया। आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया।

जानकारी देते हुए कोतवाल अबुल कलाम ने बताया कि घटना के दिन आरोपी सौरभ व तीन अन्य युवकों ने मृतक चंद्रसेन के साथ मंदिर परिसर में नशा करने के लिए चिलम पी। लेकिन सौरभ को एक ही बार चिलम पीने को दी। इस बीच आरोपी का मृतक युवक से विवाद भी हुआ था। इसके बाद आरोपी व अन्य तीन युवक वहां से चले गए।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: उत्तराखण्ड में 4-5 मई को ऑरेंज अलर्ट, तेज आंधी-तूफान और भारी बारिश की चेतावनी

इसके बाद करीब आधे घंटे बाद आरोपित सौरभ फिर चंद्रसेन के पास आया। उससे वह चिलम पीने को मांगने लगा। लेकिन उसने नहीं दिया। यहीं से उसने बदला लेने की ठान ली। जैसे ही चंद्रसेन पेड़ के नीचे दरी बिछाकर लेट गया तभी सौरभ ने समीप ही पड़ा पत्थर उठाकर उसके सिर पर पर मार दिया। कुछ देर छटपटाने के बाद उसकी मौत हो गई। कोतवाल कलाम ने बताया कि आरोपी को जेल भेजा जा रहा है

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।