रामनगर: चाचा ने भतीजे पर डाला खौलता पानी, मच गई चीख-पुकार…

खबर शेयर करें

RAMNAGAR NEWS: रामनगर में हत्याकांड के बाद दूसरी खबर आ रही है। यहां पुराने विवाद के चलते चाचा ने भतीजे पर खौलता हुआ पानी डाल दिया। इस दौरान गंभीर रूप से झुलसे युवक को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसके बाद पीडि़त की मां ने पुलिस को तहरीर देते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार रामनगर के ग्राम मालधन चौड़ नई बस्ती निवासी पार्वती देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार को उसके पड़ोस में रहने वाले देवर ने उसके पुत्र मंगल कुमार को घर में बुलाकर गाली-गलौज करते हुए अभद्रता की। इस दौरान उसने विरोध किया तो महिला का आरोप है कि उसके देवर ने उसके पुत्र के ऊपर खौलता हुआ गर्म पानी डाल दिया।

घटना के बाद हो-हल्ला हो गया। पुत्र के शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में गंभीर रूप से झुलसे मंगल को 108 की मदद से रामनगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। महिला का आरोप है कि उसका देवर पूर्व में उस पर कई बार हमला कर चुका है। उसने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड :(बड़ी खबर)-अगले दो दिनों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज एवं येलो अलर्ट
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।