हल्द्वानी: नगर निगम सभागार हल्द्वानी में केंद्रीय बजट 2026 पर प्रस्तुतीकरण कार्यक्रम आयोजित

खबर शेयर करें

Haldwani News: आज नगर निगम सभागार, हल्द्वानी में केंद्रीय बजट सत्र–2026 के प्रस्तुतीकरण को लेकर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय बजट की प्रमुख विशेषताओं, जनकल्याणकारी प्रावधानों एवं विकासात्मक योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

प्रदेश सह-संयोजक एवं दर्जा राज्यमंत्री नवीन चंद्र वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026 सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। बजट में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ आयकर नियमों के सरलीकरण का प्रावधान किया गया है, जिसे 1 अप्रैल से लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बजट की उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

नवीन वर्मा ने जानकारी दी कि बजट को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 2 फरवरी से 10 फरवरी तक विभिन्न क्षेत्रों में संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन संवाद कार्यक्रमों में व्यापारी संगठनों, लघु उद्योगों, कृषक संगठनों, महिला संगठनों एवं युवा संगठनों के साथ सीधा संवाद किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: तेज बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी, सोमवार-मंगलवार के लिए फिर ऑरेंज अलर्ट जारी

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, महापौर हल्द्वानी गजराज सिंह बिष्ट, विधायक लालकुआं मोहन सिंह बिष्ट, जिला महामंत्री विनीत अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री भाजयुमो दीपेंद्र कोश्यारी, प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद गोयल, प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: तेज बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी, सोमवार-मंगलवार के लिए फिर ऑरेंज अलर्ट जारी

इसके अलावा मोर्चा जिलाध्यक्ष नन्हे कश्यप, कंचन उप्रेती, भाजपा नेता मोहन पाठक, मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट, पान सिंह मेवाड़ी, महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री विजयलक्ष्मी चौहान, प्रतिभा जोशी, प्रताप रैकवाल, पंकज अधिकारी, विष्णु सक्सेना सहित बड़ी संख्या में व्यापारीगण, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।