हल्द्वानी: देवलचौड़ के इस होटल में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

खबर शेयर करें

कोतवाली क्षेत्र के देवलचौड़ स्थित हाइनेक्स होटल में ठहरे 29 वर्षीय युवक का शव गुरुवार सुबह होटल के कमरे के बाथरूम में मिला। मृतक की पहचान हरिपुर नायक, मुखानी थाना क्षेत्र निवासी मनोज रौतेला के रूप में हुई है।

होटल स्टाफ के अनुसार मनोज ने बुधवार को होटल में कमरा बुक कराया था और गुरुवार सुबह चेकआउट करना था। लेकिन दोपहर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं निकला और दरवाजे पर दस्तक देने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो स्टाफ ने उसके परिजनों और पुलिस को सूचना दी।

कोतवाल राजेश कुमार के अनुसार पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां मनोज का शव बाथरूम में पड़ा मिला। कमरे से शराब की आधी खाली बोतल और सल्फास की डिब्बी बरामद की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  कालाढूंगी विधानसभा में सुरेश भट्ट ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों और संगठन की मजबूती पर की चर्चा

प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन परिजन खुदकुशी का कोई कारण नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारण की पुष्टि हो सकेगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।