पिथौरागढ़ः पहाड़ में घास काटने गई महिला खाई में गिरी, मौत

खबर शेयर करें

Pithoragadh News: पहाड़ से दुखद खबर आ रही है। पिथौरागढ़ के गनबास्ते गाड़ा में घास काटने गई एक महिला की खाई में गिरने से मौत हो गई है। महिला की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने हादसे की सूचना महिला के पति को दी है।

जानकारी के अनुसार गनगड़ा बास्ते निवासी ललिता देवी उम्र 32 वर्ष पत्नी बलवीर सिंह नेगी गांव से घास काटने के लिए जंगल गई थी। बताया जा रहा है कि घास काटते समय पैर फिसलने से ललिता 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। महिला के साथ गए अन्य लोगों ने ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। ग्रामीणों ने खाई से शव को निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। बताया जा रहा है कि महिला के पति बलवीर सिंह नेगी भीमताल के एक होटल में नौकरी करता हैं। महिला के सात साल, पांच साल की बेटी और तीन साल के बेटा है। ग्रामीणों का कहना है कि मृतक महिला के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।