HALDWANI NEWS: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NEET ) ने राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (नीट) का रिजल्ट सोमवार को जारी कर दिया है। जिसमें आयुषी द्विवेदी ने 5098 ऑल इंडिया रैंक के साथ हल्द्वानी में टॉप किया है, इस साल लगभग 16 लाख उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी। उम्मीदवार परिणाम को एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर देख सकते हैं।
हल्द्वानी के मेडिकल कालेज परिसर निवासी आयुषी द्विवेदी ने 19 साल की उम्र में बड़ी सफलता हासिल की है। आयुषी के पिता डा. वीके द्विवेदी अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में चिकित्सक हैं। जानकारी देते हुए आयुषी ने बताया कि वह इंटरनेट मीडिया से दूरी बनाए रखती हैं और रोज चार से पांच घंटे की पढ़ाई कर रही थी। वह आर्यमान विक्रम बिरला इंस्टीट्यूट की छात्रा रही है। आयुषी ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व गुरुजनों को दिया है।
समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।