नैनीतालः कैची धाम में भक्तों का सैलाब, कप्तान मीणा ने संभाली कमान

खबर शेयर करें

Nainital News: आज कैची धाम स्थापना दिवस पर नीम करौली बाबा जी के दर्शन में भारी संख्या में भक्तों का सैलाब उमड़ रहा है। किसी भी तरह की अनहोनी न हो। मेला शांतिपूवर्क संपन्न कराने के लिए नैनीताल जिले के कप्तान प्रहलाद नारायण मीणा ने 1200 पुलिसकर्मियों की तैनाी की है। साथ ही वह मौके पर मौजूद है। एसएसपी मीणा खुद व्यवस्थाओं को संभाल रहे हैं और सुनिश्चित कर रहे हैं कि बाबा जी के दर्शन कतारबद्ध तरीके से हो।

ड्यूटी में लगाये गए पुलिस बल व्यवस्था बनाए हुए हैं। यातायात सुचारू चल रहा है। ऐतिहासिक मेले को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है, जिससे भक्तजन बिना किसी बाधा के बाबा जी के दर्शन कर सकें। भक्तों में भारी उत्साह दिख रहा है। भक्तजनों की सुविधा के लिए लगातार अनाउंसमेंट कराकर व्यवस्था बनाए रखने के लिए आग्रह किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।