उत्तराखंड: महेंद्र सिंह धोनी पहुंचे उत्तराखंड, बेडू पाको बारामासा गीत पर जमकर थिरके

खबर शेयर करें

Uttrakhand News: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह उत्तराखंड के पहाड़ी गाने पर थिरकते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो उनके द्वारा उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया गया, जो तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।

महेंद्र सिंह धोनी का उत्तराखंड से विशेष जुड़ाव है। उनका परिवार मूल रूप से उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले का निवासी है। साल 2023 में धोनी अल्मोड़ा दौरे पर गए थे, और अब वे एक बार फिर उत्तराखंड पहुंचे हैं। इस बार ऋषिकेश में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने शिरकत की और स्थानीय पहाड़ी गाने पर डांस करते हुए नजर आए। वीडियो में धोनी उत्तराखंड का मशहूर गीत बेडू पाको बारामासा गुनगुनाते हुए दिख रहे हैं। इस पर प्रशंसक उनकी सादगी और उत्तराखंड की संस्कृति के प्रति प्रेम को लेकर कई सकारात्मक टिप्पणियां कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:(बड़ी खबर)-कल सुबह 8 बजे से होगा मतदान, हल्द्वानी में 242487 मतदाता चुनेंगे मेयर

गौरतलब है कि धोनी पिछले साल भी अपने परिवार और दोस्तों के साथ उत्तराखंड दौरे पर आए थे। उस दौरान उन्होंने अल्मोड़ा जिले के अपने पैतृक गांव ल्वाली, जैंती तहसील का दौरा किया था। वहां उन्होंने हरज्यू देवता मंदिर में पूजा-अर्चना की और गांव के लोगों से आत्मीय बातचीत की। गांव वालों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया था। धोनी की पत्नी साक्षी ने भी गांव की महिलाओं के साथ मिलकर काफी समय बिताया था। उस दौरे के कई वीडियो और तस्वीरें आज भी सोशल मीडिया पर चर्चित हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी :(बड़ी खबर )-राजपुरा में भाजपा नेता की गाड़ी में मिली शराब, कॉग्रेस मेयर प्रत्याशी ललित जोशी बोले शराब नहीं रोजगार चाहती हैं जनता

धोनी का उत्तराखंड की संस्कृति और परंपराओं के प्रति यह लगाव उनके प्रशंसकों को बेहद प्रेरित करता है और उनके व्यक्तित्व के एक अलग पहलू को सामने लाता है।

जीवन राज (एडिटर इन चीफ)

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।