Loksabha News: भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट ने किया नामांकन, सीएम धामी समेत ये दिग्गज रहे मौजूद

खबर शेयर करें

Loksabha News 2024: लोकसभा सीट पर भाजपा के प्रत्याशी अजय भट्ट ने आज बुधवार को रुद्रपुर कलेक्टर ऑफिस पहुंचकर नामांकन किया। इस दौरान उनके साथ सीएम पुष्कर धामी, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, विधायक शिव अरोरा मौजूद रहे। सीएम धामी ने नामांकन करने के दौरान विक्ट्री का साइन दिखाया। 

भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट के नामांकन के बाद जनसभा में प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार, पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पहुंचे है। इसके बाद अजय भट्ट रुद्रपुर के गांधी पार्क में जनसभा करेंगे। जनसभा के लिए पार्क में कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ने लगी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।