Govt Job: SBI में बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

खबर शेयर करें

SBI Recruitment 2021- भारतीय स्टेट बैंक में सरकारी नौकरी पाने का ख्वाब देख रहे उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है की देश के सार्वजनिक क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक में वेल्थ मैनेजमेंट बिजनेस यूनिट में स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर एसपीओ के पदों पर तीन भर्ती विज्ञापन जारी हुए हैं और इन तीनों विज्ञापन में कुल 606 रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है। एसबीआई में नौकरी पाने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर आवेदन कर सकते हैं आवेदन प्रक्रिया 28 सितंबर से शुरू हो गई है और आवेदन की आखिरी तारीख 18 अक्टूबर 2021 रखी गई हैl

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एससीओ पदों के लिए 567 पदों की रिक्तियां हैं जिनमें रिलेशनशिप मैनेजर कस्टमर, रिलेशनशिप एग्जीक्यूटिव, इन्वेस्टमेंट ऑफिसर, सेंट्रल रिसर्च टीम और सेंट्रल रिसर्च टीम सपोर्ट शामिल है इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार विज्ञप्ति को ध्यान से पढ़ने के बाद ऑनलाइन आवेदन के समय ₹750 का शुल्क भी घर है जिसका भुगतान ऑनलाइन माध्यम से होगा।

दूसरी विज्ञप्ति में भारतीय स्टेट बैंक ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के अंतर्गत मैनेजर मार्केटिंग और डिप्टी मैनेजर मार्केटिंग के कुल 38 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया है।

तीसरी विज्ञप्ति के लिए स्पेशल कैडर ऑफिसर के अंतर्गत एग्जीक्यूटिव डॉक्यूमेंट प्रीजर्वेशन आर्काइव्स के 1 पद पर संविदा के आधार पर भर्ती विज्ञापन जारी किया गया है। बारी बारी से तीनों भर्ती विज्ञापनों के विज्ञप्ति और आवेदन के लिंक नीचे दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: मुख्यमंत्री धामी ने वरिष्ठ लेखकों एवं साहित्यकारों से किया संवाद

इस लिंक से देखें एसबीआई 567 SCO भर्ती विज्ञापन

इस लिंक से करें आवेदन

एसबीआई में 38 SCO की भर्ती (नियमित) विज्ञापन इस लिंक से देखें

इस लिंक से करें आवेदन

SBI 1 SCO पद पर भर्ती विज्ञापन इस लिंक से देखें

इस लिंक से करें आवेदन

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।