हल्द्वानी: मंगलपड़ाव मंडी में हाई-वोल्टेज फैमिली ड्रामा, फ्राईपैन लेकर पति के पीछे दौड़ी पत्नी

खबर शेयर करें

Haldwani News: हल्द्वानी के मंगलपड़ाव स्थित सब्जी मंडी में सोमवार शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब खरीदारी करने पहुंचे पति-पत्नी के बीच मामूली कहासुनी देखते ही देखते सड़क पर हाई-वोल्टेज ड्रामे में बदल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घरेलू विवाद को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हुई, लेकिन मामला तब और दिलचस्प हो गया जब गुस्साई पत्नी ने पास की एक चाय की दुकान से फ्राईपैन उठा लिया और पति पर ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए।

फ्राईपैन के दो-तीन वार पड़ते ही पति ने वहां से भागने में ही अपनी भलाई समझी, लेकिन पत्नी भी कहां मानने वाली थी। हाथ में फ्राईपैन लिए वह पति के पीछे दौड़ पड़ी। मंडी में मौजूद लोग यह नजारा देखकर हैरान रह गए। कुछ लोग बीच-बचाव के लिए आगे बढ़े, लेकिन जब पता चला कि मामला पति-पत्नी का है तो अधिकांश लोग तमाशबीन बन गए।

करीब 15 से 20 मिनट तक मंडी क्षेत्र में हंगामे और भगदड़ जैसा माहौल बना रहा। खरीदारी करने आए लोगों की नजरें सब्जियों से ज्यादा इस ‘फ्राईपैन फाइट’ पर टिकी रहीं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंडः (बड़ी खबर)- भारी बारिश का अलर्ट, सोमवार को इस जिले में बंद रहेंगे सभी स्कूल

हल्द्वानी कोतवाल विजय सिंह मेहता ने बताया कि पुलिस को इस संबंध में कोई शिकायत या तहरीर नहीं मिली है। हालांकि, सार्वजनिक स्थान पर शांति भंग करने की घटना को देखते हुए सीसीटीवी फुटेज की जांच कर संबंधित लोगों की पहचान की जाएगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।