Job News: BRO में निकली 876 पदों पर वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन

खबर शेयर करें

BRO Recruitment 2022: बॉर्डर रोड्स ऑर्गेनाइजेशन (BRO) द्वारा स्टोर कीपर टेक्निकल (SKT) और मल्टी स्किल्ड वर्कर (MSW) पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट bro.gov.in पर नोटिफिकेशन जल्द ही जारी किया जाएगा। जिसके बाद सभी योग्य उम्मीदवार BRO MSW Recruitment 2022 के लिए तय समय के अंदर आवेदन कर सकेंगे।

आधिकारिक सूचना के अनुसार, इस अभियान के माध्यम से बॉर्डर रोड्स ऑर्गेनाइजेशन में स्टोर कीपर टेक्निकल के 377 पद और मल्टी स्किल्ड वर्कर के 499 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, अनारक्षित वर्ग के लिए 321 पद, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 143 पद, अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 76 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 280 पद और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 56 पद शामिल हैं।

Ad Ad

बॉर्डर रोड्स ऑर्गेनाइजेशन में इन पदों पर भर्ती के लिए केवल पुरुष उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं। मल्टी स्किल्ड वर्कर पदों के लिए उम्मीदवार की आयु 18 साल से 25 साल और स्टोर कीपर टेक्निकल पदों के लिए 18 साल से 27 साल के बीच होनी चाहिए। शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार करना होगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।