Job Alert: FCI में मैनेजर पदों पर भर्ती, 26 सितंबर तक करें आवेदन

खबर शेयर करें

FCI Recruitment 2022: फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (FCI) ने मैनेजर सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। अभ्यर्थी FCI Manager Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट fci.gov.in के माध्यम से 26 सितंबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 अगस्त से शुरू की गई है।

नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से मैनेजर जनरल के 19 पद, मैनेजर अकाउंट के 35 पद, मैनेजर टेक्निकल के 28 पद, मैनेजर हिंदी के 3 पद, मैनेजर सिविल इंजीनियरिंग के 6 पद सहित 113 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को ट्रेनिंग के दौरान 40,000 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा।

Ad Ad

इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और ट्रेनिंग के आधार पर किया जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट fci.gov.in पर 26 सितंबर 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए 800 रुपए आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।अभ्यर्थी के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में बैचलर्स डिग्री होनी चाहिए। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।