IPL 2022: एक दम नए अंदाज में नजर आए MS धोनी, फैन्‍स के उड़ जाएंगे होश…

खबर शेयर करें

आईपीएल (IPL 2022) 26 मार्च से टूर्नामेंट की शुरुआत हो जाएगी। इस सीजन कुल 10 टीमें आईपीएल में हिस्‍सा लेंगी। इस बार मैचों का आयोजन भी नए फॉर्मेट में होने जा रहा है। IPL 2022 के लिए स्‍टार स्‍पोर्ट्स (IPL 2022 Star Sports Promo) के प्रोमो की एक छलक जारी की गई है। इस बार भी भारतीय टीम के पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ही टीजर में नजर आ रहे हैं।

थाला के नाम से मशहूर चेन्‍नई सुपर किंग के कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) इस प्रोमो में बड़ी मूंछों के साथ नजर आ रहे हैं। उनके हाथ में लाउट-स्‍पीकर है। वो खाकी वर्दी में दिख रहे हैं। स्‍टार स्‍पोर्ट्स की तरफ से फैन्‍स से पूछा गया है कि आपको धोनी का नया लुक कैसा लगा ? इमोजी के माध्‍यम से कमेंट कर बताएं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानीः शीतलाष्टमी महापर्व पर हल्द्वानी आ रहे भजन सम्राट अनूप जलोटा, यहां होगी विशाल भजन संध्या…

माना जा रहा है कि यह धोनी (MS Dhoni) का आखिरी आईपीएल भी हो सकता है। इस साल 7 जुलाई को वो 41 साल के हो जाएंगे। ऐसे में चेन्‍नई फ्रेंचाइजी उन्‍हें शानदार विदाई देना चाहेगी। चेन्‍नई की टीम इस आईपीएल में डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में मैदान में उतर रही है।

Ad
Ad
Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

संपादक - जीवन राज ईमेल - [email protected]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *