India Post GDS Bharti:बिना परीक्षा डाक विभाग में मिलती है ये नौकरी, जानिए डिटेल…

खबर शेयर करें

India Post GDS Recruitment 2024: भारतीय डाक में ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के पदों पर नौकरी (Sarkari Naukri) पाने की उम्मीद लगाए बैठे उम्मीदवारों के लिए जल्द ही खुशखबरी आने वाली है. अगर आप कक्षा 10वीं, 12वीं पास हैं, तो आप भी इन पदों पर आवेदन करने के योग्य माने जाएंगे. भारतीय डाक जीडीएस भर्ती के लि आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in के जरिए भी अप्लाई कर सकते हैं. अगर आप भी इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, तो सबसे पहले इन पदों के लिए फॉर्म भरने के लिए कौन-कौन से डॉक्यूमेंट्स की आवश्यकता होगी? कितनी आयुसीमा होनी चाहिए?

आयुसीमा 
डाक/सॉर्टिंग असिस्टेंट: 18 वर्ष से 27 वर्ष
पोस्टमैन- 18 वर्ष से 27 वर्ष
मल्टी टास्किंग स्टाफ: 18 वर्ष से 25 वर्ष
ग्रामीण डाक सेवक: 18 वर्ष से 40 वर्ष

आयुसीमा में मिलने वाली छूट

एससी/एसटी5 वर्ष
ओबीसी3 वर्ष
PWD+UR10 वर्ष
पीडब्ल्यूडी+ओबीसी13 वर्ष
पीडब्ल्यूडी+एससी/एसटी15 वर्ष

क्राइटेरियाजिन उम्मीदवारों ने किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से कक्षा 10वीं/12वीं परीक्षा पास हैं, वे इन पदों पर आवेदन करने के लिए योग्य हैं. इसके अलावा कंप्यूटर एफिशिएंसी में बेसिक नॉलेज भी होना चाहिए.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में आज तेज तूफान का अलर्ट, 27 मार्च तक बदला रहेगा मौसम

इन डॉक्यूमेंट्स की होगी आश्यकता
भारतीय डाक में फॉर्म भरने से पहले दिए गए इन डॉक्यूमेंट्स को तैयार रखें. इन डॉक्यूमेंट्स की सॉफ्ट कॉपी और हार्ड कॉपी जमा कर लें क्योंकि डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के किसी चरण में आपको उनकी आवश्यकता हो सकती है.
आधार कार्ड
10वीं का सर्टिफिकेट
12वीं का सर्टिफिकेट
कंप्यूटर सर्टिफिकेट
डोमिसाइल सर्टिफिकेट
कैटेगरी सर्टिफिकेट
पीडब्ल्यूडी सर्टिफिकेट
हस्ताक्षर
फ़ोटोग्राफ़

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।