Uttarakhand News: 6वीं राष्ट्रीय क्रॉसमिंटन चैंपियनशिप प्रतियोगिता में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने झटकें मेडल

खबर शेयर करें

Uttarakhand News: इंडस वैली स्कूल नोएडा में आयोजित 6वीं राष्ट्रीय क्रॉसमिंटन चैंपियनशिप 2024-24 उत्तराखंड क्रॉसमिंटन टीम ने चैंपियनशिप में प्रतिभाग किया। जिसमें उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का दमखम दिखाते हुए मेडल झटकें। प्रतियोगिता में अंडर 8 के खिलाड़ियों में कियांश और प्रणेश ब्राउन मेडल जीता। जबकि अंडर 10 गौरव आर्य ने गोल्ड और प्रणेश ने ब्राउन मेडल पर कब्जा किया। अंडर 12 प्रिंस आर्य विजेता रहे। अंडर 15 उम्र धैर्य यादव ने रजत पदक जीता। वहीं अंडर 12 की महिला खिलाड़ियों में आद्या स्लारिया ने रजत, अंडर 15 कृष्णा थिगले ब्राउन मेडल जीता।

इसके अलावा महिला वर्ग में रियाह ने स्वर्ण, 40 से ऊपर महिला वर्ग में यामिनी थिगले ने स्वर्ण पर अपना कब्जा जमाया। साथ ही 40 ऊपर पुरुष वर्ग किशोर थिगले और सेंथिल कुमार रजत पदक हासिल किया। अंडर 15 के युगल वर्ग में धैर्य यादव और प्रिंस आर्य रजत पदक जीता। जबकि महिला डबल में भी कृष्णा थिगले और रीया ने रजत पदक हासिल किया। महिला टीम इवेंट रीया, कृष्णा, यामिनी स्वर्ण पदक विजेता रही। टीम इवेंट गर्ल्स अंडर 15 में कृष्णा और आद्या रजत पदक विजेता बनी। अंडर 15 पुरूष वर्ग में टीम इवेंट प्रिंस और धैर्य और दक्ष ने रजत पदक जीता। इस दौरान आयोजन कर्ताओं में सेंथिल कुमार और किशोर थिगले, शिव राम आर्य और भूपेंद्र मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।