HEALTH TIPS: सर्दियों में गुनगुना पानी पीकर करें अपनी सुबह की शुरुआत, ये ज़बरदस्त फायदे…

खबर शेयर करें

HEALTH TIPS: सर्दियों के मौसम में लोग ज़्यादातर गुनगुना पानी पीते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं  सर्दियों में ही नहीं बल्कि हर मौसम में आपको  अपने दिन की शुरुआत गर्म पानी पीकर करना चाहिए। अगर आप सुबह उठकर सबसे पहले गर्म पानी पीते हैं तो इससे आपकी सेहत को कई गुना लाभ होगा। दरअसल, आप जितना ज़्यादा पानी पिएंगे आपकी सेहत उतनी ही बेहतर रहेगी। डॉक्टर्स भी दिन में 3 से 4 लीटर पानी पीने की सलाह देते हैं। लेकिन वहीँ अगर आप सुबह की शुरुआत गर्म पानी से करते हैं तब तो ये कुछ बीमारियां आपके आसपास भी नहीं आएंगी। चलिए आपको बताते हैं  गर्म पानी पीना सेहत के लिए किस तरह से फायदेमंद होता है? 

वजन कम : अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो आपको रोज सुबह गर्म पानी पीने की आदत डालनी चाहिए। गर्म पानी बॉडी के तापमान को ठीक रखता है और आपके मेटाबॉलिज्म रेट को बढ़ाता है। आप चाहें तो रोजाना एक गिलास गुनगुने या गर्म पानी में एक चम्मच शहद मिलाकर पी सकते हैं। इसके सेवन से बढ़ते वजन को कम किया जा सकता है। 

बॉडी को डिटॉक्स करे: गुनगुना पानी पीने से शरीर के सभी विषैले पदार्थ शरीर से बाहर निकल जाते हैं। गुनगुना पानी इंटस्‍टाइन में मौजूद भोजन को जल्‍दी ब्रेकडाउन कर पाचनतंत्र को दुरुस्‍त भी करता है। अगर आप रोजाना नींबू रस युक्त गुनगुना गर्म पानी पीते हैं तो इससे आपके शरीर में मौजूद टॉक्सिन बाहर निकल जाते हैं। इसे पीने से शरीर का तापमान बढ़ने लगता है, जिससे मेटाबॉलिक दर भी बढ़ता है। सुबह रोज गर्म पानी पीना चाहिए।

कब्ज से निजात: गर्म पानी पीने से कब्ज की समस्या नहीं होती है। सुबह खाली पेट गुनगुना पानी का सेवन करने आंतों में मौजूद भोजन का ब्रेकडाउन होता है और वह आसानी से मल के रूप में बाहर निकल जाता है। 

यह भी पढ़ें 👉  गरुड़: भेंटा गांव के गौरव बने वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर, क्षेत्र में खुशी की लहर

मौसमी बीमारियों से बचाव : गर्म पानी पीने से आप इस सीजन में होने वाली बीमारियों जैसे फ्लू, खांसी सर्दी से अपना बचाव कर सकते हैं। इससे आपका इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है। गर्म पानी सर्दी-खांसी में बहुत लाभकारी होता है। साथ ही गले में खराश और साइनस की समस्या में भी राहत मिलता है। डॉक्टर उन लोगों को हमेशा गर्म पानी पीने की सलाह देते हैं, जिन्हें सर्दी-खांसी की शिकायत होती है। 

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।