हल्द्वानीः एपीएस में लगा तीन दिवसीय पुस्तक मेला, बच्चों में किताबों के प्रति दिखी रूचि

खबर शेयर करें

Haldwani News: आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल, लामाचौड़ में 13 मई से 15 मई तक तीन दिवसीय पुस्तक मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान मेले में विद्यार्थियों ने ज्ञान-विज्ञान, साहित्य, काव्य, सामान्य ज्ञान एवं अन्य उपयोगी पुस्तकों को पढ़कर अपने मानसिक, शाब्दिक एवं क्रमबद्ध ज्ञान में वृद्धि की जो बच्चों के भविष्य के लिए बहुत जरूरी है। विद्यालय में आयोजित पुस्तक मेले में लगभग 1500 पुस्तकों का प्रदर्शन किया गया। मेले के सफल समापन पर विद्यालय प्रधानाचार्य ने ख़ुशी जताई। अभिभावकों ने भी पुस्तक मेले की खूब सराहना की।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।