हल्द्वानीः अतिक्रमण से पटा बाजार, ठेले बने राहगीरों के लिए परेशानी…

खबर शेयर करें

Haldwani News: इन दिनों हल्द्वानी बाजार में अतिक्रमण ने अपना कब्जा कर लिया है। इससे पहले ऐसा नजारा दिवाली के समय पर था, जब उस दौर में प्रशासन ने कार्यवाही की तो व्यापारियों ने विरोध कर दिया। लेकिन त्यौहार के बाद अतिक्रमण कम होने के बजाय और बढ़ गया। बाजार में ठेलों की संख्या इतनी हो गई कि राहगीरों को चलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाजार की ऐसी कोई गली नहीं जहां ठेले वाले न हो। वहीं दुकानों के आगे अतिक्रमण अलग है। अगला पैरा पढ़े…

haldwani atikarman

ऐसे में अगर आप बाजार में खरीददारी करने आ रहे है तो आपको काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सबसे ज्यादा अतिक्रमण कालू सिद्ध बाबा मंदिर के सामने गली में हुआ है जहां सड़क पर ही कपड़ों का पूरा बाजार सजा है, इसके बाद सदर बाजार, मीरा मार्ग, कारखाना बाजार, दर्जी गली और सब्जी मंडी में सबसे ज्यादा अतिक्रण देखने को मिल रहा है। अगर एक वाहन फंस जाय तो लंबे जाम की स्थिति बन जा रही है। सबसे ज्यादा हाथ से चलने वाले ठेलों की संख्या बढ़ी है। ऐसे में राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन को अतिक्रमण के खिलाफ एक बार अभियान चलाने की जरूरत है, जिससे बाजार अतिक्रमण मुक्त हो सकें।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।