हल्द्वानी: आप का डॉक्टर अभियान, जीतपुर नेगी के लोगों को कोविड से कराया जागरूक

खबर शेयर करें

हल्द्वानी: मंगलवार को रामपुर रोड जीतपुर नेगी कालोनी में आम आदमी पार्टी ने ग्रामीणों की स्वास्थ्य की जांच करते हुए उन्हें कोविड-19 से सम्बंधित जानकारी भी दी। इस दौरान आम आदमी पार्टी के सर्किल प्रभारी संजय कश्यप, सूरज कुमार , जीवन राम और खीमानंद आर्य ने लोगों को जागरूक किया।

सर्किल प्रभारी संजय कश्यप ने कहा कि किसी भी तरह की समस्या होने पर चिकित्सकों की सलाह ले। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी हर सम्भव आपके साथ है। इस दौरान दर्जनों ग्रामीणों का ऑक्सीजन लेबल चेक किया गया। और लोगों को विटामिन सी , सेनेटाइजर समेत कई चीजें बांटी गई। कश्यप ने कहा कि आम आदमी पार्टी का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।