हल्द्वानी: आप ने कैंडल मार्च निकालकर दी अंकिता को श्रद्धांजलि

खबर शेयर करें

Haldwani News: आज आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने बुद्ध पार्क में कैंडल मार्च का आयोजन कर अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि अर्पित की। जिसमें महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मंजू तिवारी अल्प संख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अब्दुल कादिर वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेंद्र, ने संयुक्त बयान जारी करते हुए इस हत्याकांड पर आम आदमी पार्टी की तरफ से सरकार से इंसाफ की मांग की गई, ईश्वर अंकिता भंडारी की आत्मा को शांति दे तथा परिवारजनों को दुख सहन करने की शक्ति दें।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: बदरीनाथ में बड़ा हादसा टला, यात्री की सूझबूझ से बची 40 लोगों की जान

वह उत्तराखंड की बेटी थी और अंकिता का बलिदान व्यर्थ नहीं जाने देंगे अंकिता भंडारी का अपमान उत्तराखंड की बेटियों का अपमान है। जब तक आरोपियों को फांसी की सजा नहीं हो जाए, तब तक हम लड़ते रहेंगे, जल्द से जल्द सीबीआई इंक्वायरी करा कर इस तीनों को फास्ट ट्रैक अदालत में मुकदमा चलाकर जल्द से जल्द फांसी पर चढ़ाया जाए और पीड़ित परिवार को 5 करोड़ रुपए की सहायता राशि दी जाए।

Ad

इस दौरान प्रदेश कार्यकारी महिला मोर्चा अध्यक्ष मंजू तिवारी, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अब्दुल कादिर, माया दुबे , दीप पांडेय , जिला अध्यक्ष नैनीताल महिला मोर्चा , माया दुबे मंजू देवी, गीता आर्य ,मुन्नी देवी ,भावना पाठक, दीपक रावत, शांति देवी, बचूली देवी, तुलसी देवी, संजय कश्यप सूरज कुमार, पवन कुमार महेश कव्वाल राजीव भुल्लर, दुर्गा मेहरा, शानू खान, नजाकत हुसैन, अनीस अहमद, अयाज अहमद, सलमान शाह, मोहम्मद नईम, संजय कश्यप, पवन, सूरज, देवेंद्र टम्टा आदि मौजूद रहे।

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।