हल्द्वानी: (गजब)-सुबह दुकान पर काम के लिए रखा, शाम को नकदी लेकर फरार हुआ युवक

खबर शेयर करें

Haldwani News: हल्द्वानी में एक गजब का मामला सामने आया है। मुखानी में एक दुकानदार ने युवक पर विश्वास पर उसे काम पर रख लिया। वहीं युवक शाम को दुकान से नकदी लेकर फरार हो गया। जिसके बाद मुखानी थाने पहुंचे दुकानदार ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

पुलिस के अनुसार जीवन सिंह भाकुनी की लालडांठ रोड में दुकान है। आरोप है कि विगत 1 जुलाई को संचित सक्सेना नामक युवक को उसने अपनी दुकान में काम पर रखा, लेकिन उसी रात वह दुकान से नगदी चोरी कर भाग गया। जिसके बाद दुकानदार थाने पर पहुंचा। जहां उसने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। मुखानी थाना प्रभारी रमेश सिंह बोरा ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।