हल्द्वानी: अब टैक्स जमा करने में नहीं होगी परेशानी, नगर निगम ने किया BOB से करार

खबर शेयर करें

Haldwani News: नगर निगम ने अपने राजस्व में वृद्धि और टैक्स जमा करने की प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। इसके तहत नगर निगम ने बैंक ऑफ बड़ौदा के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस नई व्यवस्था से अब नागरिकों को टैक्स जमा करने में आने वाली कठिनाइयों से निजात मिलेगी। मुख्य नगर आयुक्त विशाल मिश्रा ने जानकारी दी कि एमओयू के बाद टैक्स जमा करने की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए अत्याधुनिक प्रणाली लागू की जा रही है।

इससे लोग आसानी से ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से अपना टैक्स जमा कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि नगर निगम ने नई आबादी वाले क्षेत्रों और कमर्शियल भवनों के लिए भी टैक्स की योजना को बेहतर करने के लिए जीआईएस मैपिंग का उपयोग किया है, जिससे पूरा डेटा तैयार कर लिया गया है। आने वाले दिनों में नगर निगम क्षेत्र के निवासियों को ऑटोमेटिक सिस्टम के जरिए टैक्स जमा करने के रिमाइंडर मैसेज और सुविधाएं प्रदान की जाएंगी, जिससे घर बैठे ही टैक्स भुगतान करना संभव हो सकेगा। इससे न केवल लोगों को सुविधा होगी, बल्कि नगर निगम का राजस्व भी बढ़ेगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।