Haldwani: जिसका डर था वही हुआ, सांड ने महिला को पटक- पटक मार डाला

खबर शेयर करें

Haldwani News: जिसका डर था वही हुआ खुले में घूम रहे सांड ने एक महिला की जान ले ली इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया बता दें कि लंबे समय से सांड खुले में घूम रहे हैं कभी सड़कों पर तो कभी गलियों में कई बार वाहन चलाते समय यह वाहनों के आगे आ जाते हैं जिससे कई लोग चोटिल हुए हैं अब सांड ने एक महिला पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया जिसके बाद उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

पूरी घटना कालाढूंगी के कोमलाभूरी गांव की है, एक महिला को गली से गुजर रहे सांड ने पटक पटक कर मार डाला। महिला की मौत से उसके चार बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया।

Ad Ad

जानकारी के अनुसार कोतलाभूरी गांव निवासी 35 साल की दीपा देवी कल शाम अपने घर के सामने से गुजर रही गली में निकली ही थीं कि गली में घूम रहे सांड ने उन्हें अपने सिंगों पर उठा कर पटकना शुरू कर दिया। दीपा ने सांड के चंगुल से बचने का प्रयास किया लेकिन सांड ने उन्हें कई बार सिंगों पर उठाकर जमीन पर पटका। मौके पर दौड़े लोगों ने दीपा को सांड के चंगुल से बचाया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: मेयर गजराज ने किया गौलापार में एमआरएफ सेंटर का शुभारंभ, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई दिशा

जिसके बाद गंभीर रूप से घायल दीपा देवी को एसटीएच हल्द्वानी पहुंचाया लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने दीपा के शव का पंचनामा करवा कर रात को ही पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भिजवा दिया। आज उसका पोस्टमार्टम करवा कर शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया है। दीपा की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।