हल्द्वानी: वाह मित्र पुलिस, आमा बोली जी रे जाग रे, तुम्हर भल है जोेे…

खबर शेयर करें

हल्द्वानी: कोरोना महामारी सेे जनता को बचाव/राहत एवं गरीबों,असहाय लोगों को राशन तथा आवश्यक महत्वपूर्ण सामग्री, दवाइयां एवं प्राणवायु ऑक्सीजन सिलेंडर की तत्काल उपलब्ध कराये जाने के लिए उत्तराखंड पुलिस द्वारा चलाया जा रहे मिशन हौसला के तहत आज दिनेश नाथ महन्त थानाध्यक्ष कालाढूंगी के द्वारा कालाढुंगी क्षेत्र गांव के बुजुर्गो की कुशलता जानने हेतु ग्राम गुलजार पुर गांव की एक वृद्ध महिला जो आंख से देख नही पाने के कारण लाठी की सहायता से चलती फिरती है। उसके आय के कोई भी स्त्रोत नही है व झुग्गी झोपड़ी में अकेले निवास करती है। घर में राशन की न होने के कारण मिशन हौसला के तहत थानाध्यक्ष कालाढुगी द्वारा उनको राशन व आश्यकता की सामग्री उपलब्ध करायी गयी।

गाॅव में रह रहे सात परिवार जो काफी गरीब व असहाय थे उनको भी राशन तथा आवश्यकता की सामग्री उपलब्ध करवायी गयी। पुलिस के द्वारा के इस सराहनीय कार्य के लिये वृद्ध आमा खुश नजर आई।

राशन पाकर आमा बोली बेटा जी रे जाग रे, तुम्हर भल है जोेे, तुम्हर च्याल-चैली, नाती-पोती जी रौ। आमा का आशीर्वाद पाकर पुलिस भी अपने किये कार्य पर खुश नजर आई।

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।