हल्द्वानी: कोरोनाकाल में महंगे दामों पर सब्जी बेची तो खैर नहीं, इन नंबरों पर तुंरत करें शिकायत

खबर शेयर करें

हल्द्वानी: कोरोनाकाल में कालाबाजारी जोरों पर है। पैसों के लिए लोग मानवता भी भूल चुके है। जब जहां मौका मिल रहा वहां मुनाफखोरी शुरू कर रहे है। दवाईयों से लेकर सब्जी तक के दामों में बेतहासा वृद्धि कर गरीब लोगों को चूना लगाने का काम कर रहे है। लॉकडाउन में घर बैठने के बाद गरीब जनता दो वक्त की सब्जी भी महंगे दामों के चलते खा नहीं पा रही है लेकिन मुनाफाखोरों का दिल फिर भी नहीं पसीज रहा है। ऐसे में प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए कहा है कि अगर किसी भी सब्जी विक्रेता ने लॉकडाउन में महंगे दामों पर सब्जी बेची तो प्रशासन उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करेगा।

जिला प्रशासन को को लगातार सब्जी महंगे दामों पर बेचने की शिकायत मिल रही थी। जिसके बाद प्रशासन ने सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये है। एसडीएम विवेक राय ने बताया कि सब्जी के रेट निर्धारित कर दिए हैं और शुक्रवार से जिले भर में चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। यदि कोई सब्जी विक्रेता किसी व्यक्ति को महंगे दामों में सब्जी बेचता मिला तो उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी। वही अगर आपकों कोई महंगे दामों पर सब्जी बेचता है तो आप 9411102121 और 9458318888 मोबाइल नंबरों पर शिकायत सकते है।

प्रशासन द्वारा सब्जी के दाम प्रति किलोग्राम में-

आलू- 12- 15 रुपये
बीन -30-35 रुपये
भिंडी- 20 – 25 रुपये
अदरक- 50- 55 रुपये
नीबू – 80 – 90 रुपये
प्याज- 12-14 रुपये
लौकी – 10 – 14 रुपये
मटर – 49 -50 रुपये
शिमला मिर्च – 12 – 15 रुपये
करेला और खीरा-15 -20 रुपये
कद्दू और बैंगन- 12 -15 रुपये
तुरई- 25 – 30 रुपये

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।