हल्द्वानी: पैरोल पर छूटा तो करने लगा चोरी, छह मोबाइल व नकदी समेत दो युवक गिरफ्तार

खबर शेयर करें

Pahad Prabhat News Haldwani: मुखानी पुलिस ने दो चोरों को पकड़ा है। पीलीकोठी निवासी सुरेन्द्र पुत्र रामबदम ने पुलिस को तहरीर देेते हुए कहा कि शनिवार की रात अज्ञात चोर ने उनके मकान से दो मोबाइल व नगदी चोरी करके भाग गये है। तहरीर के आधार पर मुखानी पुलिस ने मामला दर्ज किया। थानाध्यक्ष सुशील कुमार के निर्देश पर चोरों का पता लगाने के लिए टीम गठित की गई। जिसके बाद पुलिस ने दो चोरों को धर दबोचा।

मुखानी पुलिस टीम में त्रिभुवन जोशी, नरेन्द्र राणा व राजेश कुमार ने मुखबिर की सूचना पर कुसुमखेड़ा तिराहे से दो युवकों गिरफ्तार कर चोरी के छह मोबाइल तथा 500 रूपए बरामद किये। पकड़े गये युवकों ने अपना नाम विशाल आर्या पुत्र भुवन आर्या निवासी नारायण नगर थाना मुखानी और महेश कश्यप पुत्र सुरेन्द्र कश्यप निवासी ऊचापुल थाना मुखानी बताया। महेश हाल में पैरोल पर रिहा हुआ था। इससे पहले वह कई बार जेल जा चुका है। उसके खिलाफ गुण्डा एक्ट की कार्यवाही की रिपोर्ट जा चुकी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।