हल्द्वानी: लालकुआं की गलियों में हरदा के लिए वोट मांगते नजर आयी ये फिल्म स्टार…

खबर शेयर करें

HALDWANI NEWS: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस ने जहां प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है, तो वही स्टार प्रचारक और सेलिब्रिटी का आने का दौर भी शुरू हो गया है। आज कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के प्रचार में राजीव नगर बंगाली कॉलोनी एवं नगीना कॉलोनी में हिंदी सिनेमा जगत की प्रसिद्ध अभिनेत्री रिमी सेन ने डोर टू डोर प्रचार किया। और कांग्रेस के प्रत्याशी हरीश रावत के लिए वोट की अपील की।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जीवन कबड़वाल के साथ कई मोहल्लों में वोट मांगने पहुंचे अदाकारा रिमी सेन ने हरीश रावत के पक्ष में माहौल बनाने का पूरा प्रयास किया साथ ही एक्टर को अपनी गलियों में देख लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी हर कोई उनके साथ सेल्फी खींच आने के लिए आतुर दिखाई दिया गौरतलब है कि उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत लाल कुआं विधानसभा से चुनाव लड़ रहे हैं लिहाजा यह वीआईपी सीट हो गई है और पूरे प्रदेश की नजर यहां पर टिकी हुई है । भाजपा ने डॉक्टर मोहन सिंह बिष्ट को इस सीट पर उतारा है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।