हल्द्वानी: वाहन स्वामियों से जुड़ी खबर, एसएसपी पंकज भट्ट ने पहाड़ों में यातायात सुरक्षा को लेकर कही ये बात…

खबर शेयर करें

Haldwani News: नैनीताल पुलिस की ओर से जो प्रस्ताव रखा गया है उसके विषय में एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट के द्वारा बताया गया है कि सभी प्राइवेट गाड़ी मालिकों के साथ पहले एक बार बैठक कर यह जानकरी सांझा की जाएगी कि पहाड़ो में हैवी कमर्शियल वाहनों के लिए हिल ड्राइविंग लाइसेंस की अनिवर्यता होती है।

एसएसपी नैनीताल के द्वारा बताया गया है कि प्राइवेट वाहनों के संबंध में पहाड़ो में हैवी कमर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस की अनिवार्यता के लिए पूर्व में भी कोई दिशा-निर्देश नहीं दिए गए थे । सभी प्राइवेट वाहन स्वामियों एवं समस्त विभागों के साथ एक बैठक शीघ्र ही की जाएगी एवं जागरूकता अभियान चलाते हुए प्रयास किए जाएंगे। वहीं एसएसपी नैनीताल के द्वारा यह भी बताया गया है कि सभी विभागों की सहमति एवं प्राइवेट वाहन स्वामियों की सहमति के पश्चात ही जागरूकता अभियान के साथ ही इसको लागू किया जाएगा वहीं एसएसपी का कहना है कि पहाड़ों में सुरक्षा की दृष्टि से एक बड़ा कदम साबित होगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।