हल्द्वानी: 2022 में बनेगी कांग्रेस की सरकार, बोले सुमित हृदयेश ऐतिहासिक होगी राहुल गांधी की रैली…

खबर शेयर करें

HALDWANI NEWS: आज उत्तराखंड कांग्रेस पब्लिसिटी समिति के अध्यक्ष सुमित हृदयेश ने पत्रकार वार्ता में आगामी 16 दिसंबर को देहरादून में राहुल गांधी की उत्तराखण्ड विजय सम्मान रैली कोलेकर कहा कि कांग्रेस की तैयारी जोरों-शोरों से चल रही है। सुमित हृदयेश ने बताया कि राहुल गांधी की रैली में करीब एक लाख से अधिक कार्यकर्ता शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा कि यह रैली ऐतिहासिक रैली होगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: कांग्रेस को लगा फिर झटका, पूर्व पार्षद और हृदयेश कुमार समेत कई भाजपा में शामिल

है। सुमित हृदयेश ने कहा कि रैली में नैनीताल और उधमसिंह नगर जिले से लगभग 30 से 35 हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे। रैली में भूतपूर्व सैनिक एवं शहीदों के परिजनों को भी सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार से जनता का मोह पूरी तरह से भंग हो चुका है। राहुल गांधी के आगमन से कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह का माहौल है। प्रदेश में महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी चरम पर है। जनता आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के हाथों में बागडोर सौंपेगी। एक सवाल के जबाव में उन्होंने कहा कि कांग्रेस हल्द्वानी विधानसभा से जिताऊ प्रत्याशी को ही टिकट देगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानीः कांग्रेस के सत्ता में आते ही अग्निवीर योजना होगी बंदः प्रकाश जोशी

इस दौरान पत्रकार वार्ता में महामंत्री गोबिन्द सिंह बिष्ट, पूर्व दर्जा मंत्री हरीश पाल, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष जगमोहन बगड़वाल, बहादुर सिंह बिष्ट, जीवन सिंह कार्की, गिरीश पाण्डे, अधिवक्ता मन्नू फुलारा, सौरभ भट्ट आदि मौजूद रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

संपादक - जीवन राज ईमेल - [email protected]

You cannot copy content of this page