हल्द्वानीः पिथौरागढ़ की युवती को रामुपर के युवक से महंगी पड़ी इंस्टाग्राम की दोस्ती, हल्द्वानी में हंगामा

खबर शेयर करें

Haldwani News: इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती ने ऐसा हंगामा खड़ा किया कि रामपुर से हल्द्वानी तक बवाल मच गया! सोशल मीडिया पर दोस्त बने युवक और युवती की बातचीत से नाराज युवक के परिवारवाले गुस्से से उबल पड़े। गुस्से में तमतमाए परिजन सीधा हल्द्वानी पहुंचे और युवती के घर जाकर उसकी धुनाई कर दी।

मामला भोटिया पड़ाव क्षेत्र का है, जहां पिथौरागढ़ की रहने वाली युवती अपने परिवार के साथ किराये के मकान में रहती है। इंस्टाग्राम पर रामपुर के एक युवक से उसकी दोस्ती हो गई। बात आगे बढ़ी, लेकिन ये रिश्ता युवक के घरवालों को रास नहीं आया। गुस्से में लाल-पीले हुए युवक के परिवारवाले चार पहिया गाड़ी में सवार होकर हल्द्वानी आ धमके। युवती के घर पहुंचते ही उन्होंने जमकर हंगामा काटा और मारपीट शुरू कर दी।

युवती ने मामले की शिकायत पुलिस को दी, जिसके बाद रामपुर निवासी साक्षी, आरती, अमन और गौरव पर मारपीट, धमकी और अपमानजनक व्यवहार जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले बड़ा हादसा, पंडाल का लोहे का पिलर गिरने से कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।