Haldwani: सुशीला तिवारी के शौचालय में मिला भ्रूण, किसका हैं किसी को पता नहीं…
Haldwani News: एक बार फिर सुशीला तिवारी अस्पताल सुर्खियों में है। इससे पहले पर्ची मामले में घपले को लेकर सुशीला तिवारी समूचे उत्तराखंड में छाया रहा। अब फिर शुक्रवार को यहां शौचालय में एक भ्रण मिला तो अस्पताल परिसर में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस अस्पताल में पहुंची और भ्रूण को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेजा। पुलिस ने महिला वार्ड में भर्ती मरीजों की जानकारी मांगी गई है। भ्रूण करीब चार महीने का बताया जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
शौचालय हुआ चोक तो खुला मामला
जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह को सुशीला तिवारी अस्पताल का शौचालय चोक हो गया। परेशानी मरीजों ने इसकी शिकायत अस्पताल प्रबंधन से की। जिसके बाद प्रबंधन ने एक सफाई कर्मचारी को मौके पर बुलाया। सफाई कर्मी जब शौचालय की सफाई करने लगा तोे पाइप में फंसा हुआ एक भ्रूण तार में फंसकर बाहर आ गया। यह देखकर वह दंग रह गया। उसने इसकी सूचना अस्पताल प्रबंधन को दी।
चार माह का भ्रूण
मौके पर पहुंचे अस्पताल ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर पहुंची ने भ्रूण को कब्जे में लिया। पुलिस के अनुसार भ्रूण करीब चार महीने का है। आशंका जताई जा रही है कि किसी महिला को दर्द होने के दौरान वह शौचालय गई होगी। इसी दौरान भ्रूण टॉयलेट में गिर गया होगा। इसकी जानकारी उसने किसी को नहीं दी होगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच जुटी है। अस्पताल प्रबंधन से रिपोर्ट भी मांगी गई है कि किसी महिला का इस संबंध में इलाज तो नहीं किया गया।