हल्द्वानी: सूरज कुमार बने आप के जिला सचिव, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत…

खबर शेयर करें

Haldwani News: कालाढूंगी विधानसभा से आम आदमी पार्टी ने सूरज कुमार को सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी है। आम आदमी पार्टी नैनीताल जिले की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए पार्टी में सूरज कुमार को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है उसके बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। विधानसभा अध्यक्ष संजय कश्यप सोशल मीडिया प्रभारी पवन कुमार मीडिया प्रभारी गौरव कुमार समेत कई कार्यकर्ताओं ने सूरज कुमार को बधाइयां दी।

गौरतलब है कि सूरज कुमार लंबे समय से पार्टी में सक्रिय है। वह पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता में से एक हैं, उनकी सक्रियता को देखते हुए पार्टी ने यह जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है। सूरज कुमार ने नई जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी के सभी शीर्ष पदाधिकारियों का धन्यवाद अदा किया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।